fb likes

Saturday, 4 July 2015

type of computers in hindi

कम्प्युटर - वर्गीकरण

वर्तमान समय में कम्प्युटर हर सम्भव कार्य करने में सक्षम हैं, जहाँ ये रोजमर्रा के कार्य जैसेदस्तावेज तैयार करना, किसी कार्य का आंकलन करना आदि कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरीतरफ़ जटील से जटील वैज्ञानिक कार्य बड़ी ही सहजता से कर जाते है|
हालाँकि अब तक कम्प्युटर का वर्गीकरण उसकी संरचना, कार्यप्रणाली, कार्यक्षमता एवं उसकेआकार-प्रकार के आधार पर किया जाता रहा है| वहीं कल तक जो क्षमता मेनफ्रेम कंप्यूटर,मिनी कम्प्युटर या वर्क स्टेशन की होती थी आज का निजी कम्प्यूटर (Personal Computer) उतना ही या और भी अधिक सामर्थ्यवान बन गया है, और बाकि और भीज्यादा शक्तिशाली हा चुके हैं| कम्प्युटर की संरचना, कार्यक्षमता और कार्यप्रणाली में जिस तेजीसे विकास हो रहा है, उसके मद्देनजर कंप्युटर को एक वर्ग विशेष की परिधि में सिमित करनाअनुचित ही होगा| मुख्य रूप से जाने जाने वाले कम्प्युटर में पर्सनल कम्प्युटर, नोटबुककप्यूटर, पॉकेट कम्प्युटर, पामटॉप कम्प्युटर, वर्कस्टेशन कम्प्युटर, मैनफ्रेम कम्प्युटर तथा सुपरकंप्युटर ईत्यादी आते हैं|

फिर भी कम्प्यूटर को बेहतर समझ सके इसलिए कम्प्युटर के प्रमुख तीन वर्ग इस प्रकार है :

I] संरचना पर आधारित :

) अनुरूप कंप्यूटर (Analog computer) -
एक कंप्यूटर या गणनात्मक यंत्र जिसमें चर समस्या को सतत रूप से भौतिक मात्रा के रूप में दर्शाया जाता है|
अनुरूप कंप्यूटर अध्ययन किये जा रहे प्रणाली का एक मॉडल तैयार करता है। अनुरूप कंप्यूटर में सभी प्रचालन समानांतर तरीके से होते है| दूसरी तरफ, अनुरूप कम्प्युटर में डाटा विद्युत दाब के रूप में दर्शाए जाते हैं, जो की सघन परन्तु संचयन के लिए पुष्ट नहीं होता, इसमें शोर से दूषित होने की संभावाना बनी रहती है| डिजिटल कंप्यूटर में एक ट्रांजिस्टर के उपयोग की तरह, अनुरूप कंप्यूटर में संधारित्र (Capacitor) एक सतत चर का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं| इनका उपयोग मुक्य रूप से तकनिकी तथा वैज्ञानिक क्षेत्र में होता है|


) अंकीय कंप्यूटर (Digital computer) -
अंकीय कंप्यूटर एक ऐसा विद्युतीय गणनात्मक उपकरण है, जो कि संख्यात्मक अथवा प्रतीकात्मक जानकारी को निर्दिष्ट गणनात्मक प्रक्रियाओं के अनुरूप बदलता है| अंकीय कंप्यूटर, सभी प्रकार के सूचनाओं को आतंरिक रूप से संख्यात्मक रूप में दर्शाने के लिए द्विआधारी अंकों (बिट्स) 0 और १ का इस्तेमाल करता है| सभी आधुनिक कम्प्युटर जैसे निजी कम्प्युटर, नोटबुक कप्यूटर, पॉकेट कम्प्युटर, पामटॉप कम्प्युटर, वर्कस्टेशन कम्प्युटर, मैनफ्रेम कम्प्युटर तथा सुपर कंप्युटर अंकीय कम्प्युटर के ही प्रकार हैं|

) संकर कम्प्युटर (Hybrid computer) -
संकर कम्प्युटर एक प्रकार का मध्यवर्ती उपकरण है, जो एक अनुरूप (Analog) output को मानक अंकों (Digital) में परिवर्तित करता है| इनमें अनुरूप तथा अंकीय इन दोनों प्रकार के संगणकों की विशेषताएँ होती है|
संकर कंप्यूटर में, पहले एक अनुरूप कंप्यूटर का इस्तेमाल अग्रांत रूप से बेहतरीन लेकिन अपेक्षाकृत अपरिपक्व आंकडा प्राप्त करने के लिए किया जाता है| तत्पश्चात उससे मिले परिणाम को डिजिटल कम्प्यूटर में वांछित विशुद्ध परिणाम पाने के लिए भरा जाता है| इनका इस्तेमाल चिकित्सा क्षेत्र में मुख्य रूप से होता है, इनकी सहायता से मरीजों के तापमान, रक्तचाप जैसी हलचलों पर निगरानी रखी जाती है|


II] कार्यक्षमता तथा आकार पर आधारित :

महा संगणक (Super computer): "महा संगणक" सर्वाधिक शक्तिशाली एवं तीव्र होतेहै| "महा संगणक" यह शब्द ही अपने आप में परिवर्तनशील है, क्योंकि आज के महासंगणक कल के साधारण कंप्यूटर बन जाता है, तथा मौजूदा महा संगणक और भी अधिकशक्तिशाली बन जाते है|
महा संगणक का इस्तेमाल उच्चस्तरीय सघन गणनात्मक कार्यों के लिए - जिनमें यांत्रिक भौतिकीसमस्याएँ, मौसम पूर्वानुमान, जलवायु शोध, आण्विक मॉडलिंग (रासायनिक यौगिकों, जैविकअणुओं, polymers के गुणों और क्रिस्टल के संरचना एवं गुणों की गणना), भौतिकसिमुलेशन अनुकार (जैसे हवाई सुरंगों में हवाई जहाज के अनुकरण, परमाणु हथियारों केविस्फोट के अनुकार, और अनुसंधान परमाणु संलयन में), और कई दूसरों की. विश्वविद्यालय,सैन्य एजेंसियों और वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में किया जाता हैं|
 ibm_cell Supercomputer Sun-Microsystem Supercomputer

बृहत संगणक (Mainframe computer)आधुनिक "बृहत्" कंप्यूटर" अपनी एकलसंगणनात्मक कार्यगति एवं क्षमताओं के लिए नहीं अपितु, आंतरिक इंजीनियरिंग और उच्चविश्वसनीयता एवं व्यापक सुरक्षा, व्यापक निवेश, उत्पादन सुविधाएं, पुराने सॉफ्टवेयर के साथसंगतता, और उच्चदर्जीय उपयोग का भारी समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं| कार्यक्षमता मेंये महा संगणक की अपेक्षा कम, फिर भी शक्तिशाली होते हैं| बृहत् संगणक अपनी सर्वोच्चउपलब्धता के लिए जाने जाते हैं, जो की दीर्घकालीन समय तक कार्य करनें के लिए उपलब्धरहते हैं| बृहत् संगणक, मुख्य रूप से बड़े संगठनों द्वारा, आम तौर पर अत्यधिक आंकडोंजैसे की जनगणना, बड़े-बड़े उद्योग और उपभोक्ता आँकड़े, ERP जैसे प्रसंस्करण, और वित्तीयलेनदेन प्रसंस्करण जैसे महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए इस्तेमाल किये जाते है|
 

) लघु संगणक (Mini Computer): "लघु संगणक" एक औसत दर्जे का बहुउपयोक्‍तासंगणक होता है, जो की बृहद संगणक से कम शक्ति वाला और सूक्ष्म संगणक से अधिकशक्तिशाली होता है| जहाँ १९७० और ८० के दशक में बृहद संगणक विकसित हुए; वहीँ लघुसंगणक, कम शक्ति वाले सूक्ष्म संगणक और उच्च क्षमता वाले बृहद संगणक के बीच की कमीको भर दिया| इनका आकर बृहत् संगणक से काफी छोटा, तकरीबन एक फ्रिज के आकारजितना होता है|
 

) कार्य-केन्द्र (Workstation ): कार्य-केंद्र (वर्कस्टेशन) संगणक एक उच्चस्तरीय सूक्ष्मसंगणक है, जो तकनीकी या वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के लिए परिकल्पित किया गया है| ये मुख्यतःएक बार में एक व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले होते हैं, परन्तु आमतौर पर एकस्‍थानीय संजालक्रम (Local Network) से जुड़े हुए रहते हैं , तथा बहु उपयोगकर्तापरिचालानतंत्र (Multiuser Operating System)पर कार्य करते है| किसी भी प्रकार केकार्य करनें के लिए कई लोग इनका उपयोग एक ही समय पर, पर एक ही साथ कर सकतेहै| इनका उपयोग बैंकों में, रेलवे आरक्षण में, विमान उड्डयन स्थल पर, सरकारी कार्यालयोंजैसे स्थानों पर किया जाता है|


सूक्ष्म संगणक (Micro computer): एक छोटा अंकीय संगणक, जिसका "केंद्रीयसंसाधित इकाई" (CPU-central processing unit), जो सूक्ष्‍म-संसाधित्र(माइक्रोप्रोसेसर) के डिज़ाइन पर आधारित होता है| यह एक समय में एक ही व्यक्ति द्वाराउपयोग करने के लिए होता है| जिस आधार पर इसे व्यक्तिगत संगणक के नाम से भी जानाजाता है| कभी बड़े संगणकों से कम शक्तिशाली सूक्ष्‍म-संसाधित्र (microcomputers),अब कुछ साल पहले के लघु-संगणक (minicomputers) तथा महा-संगणक(supercomputers) से कहीं अधिक शक्तिशाली हो चुके हैं| सूक्ष्‍म-संगणक का प्रभावशालीप्रौद्योगिक तकनिकी, व्यक्तिगत संगणक तथा कार्य-स्थल संगणक के विकास के पीछे प्रमुख रूपसे रहा है| इनमें कुंजीपटल, दृश्यपटल तथा माउस, ईत्यादी का उपयोग निर्गम-निवेश(Input/Output) के लिए किया जाता है|

No comments:

Post a Comment