fb likes

Saturday, 10 September 2016

धर्म क्या है ?

धर्म (Dharma) क्या है ।
धर्म का मतलब धारण करना , अच्छा विचार,   अच्छा ब्यवहार , एक आदर्श आदमी बनाना ।

किसी भी वस्तु के स्वाभाविक गुणों को उसका धर्म कहते है जैसे अग्नि का धर्म उसकी गर्मी और तेज है। गर्मी और तेज के बिना अग्नि की कोई सत्ता नहीं। पिता का धर्म है ,अपने बच्चे को लालन ,पालन करना और शिक्षित करना । शिक्षक का धर्म है शिष्य को शिक्षा देना ।अत: मनुष्य का स्वाभाविक गुण मानवता है। यही उसका धर्म है।
 वेद कहता है – मनुर्भव अर्थात मनुष्य बन जावो (ऋग्वेद 10-53-6)।
गीता में श्रीकृष्ण जी कहते है कि ‘यतो धर्मस्ततो जय:’ अर्थात जहाँ धर्म है वहाँ विजय है आगे आता है कि ‘वेदोsखिलो धर्ममुलं’ अर्थात वेद धर्म का मूल है।
वेदों के आधार पर महर्षि मनु (manu) ने धर्म के 10 लक्षण बताए है :-

धृति क्षमा दमोsस्तेयं शौचमिन्द्रिय निग्रह:

धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षणमं ॥

(1) धृति :- कठिनाइयों से न घबराना।

(2) क्षमा :- शक्ति होते हुए भी दूसरों को माफ करना।

(3) दम :- मन को वश में करना (समाधि के बिना यह संभव नहीं) ।

(4) अस्तेय :- चोरी न करना। मन, वचन और कर्म से किसी भी परपदार्थ या धन का लालच न करना ।

(5) शौच :- शरीर, मन एवं बुद्धि को पवित्र रखना।

(6) इंद्रिय-निग्रह :- इंद्रियों अर्थात आँख, वाणी, कान, नाक और त्वचा को अपने वश में रखना और वासनाओं से बचना।

(7) धी :- बुद्धिमान बनना अर्थात प्रत्येक कर्म को सोच-विचारकर करना और अच्छी बुद्धि धारण करना।

(8) विद्या :- सत्य वेद ज्ञान ग्रहण करना।

(9) सत्य :- सच बोलना, सत्य का आचरण करना।

(10) अक्रोध :- क्रोध न करना। क्रोध को वश में करना।

इन दश नियमों का पालन करना धर्म है। यही धर्म के दस लक्षण है। यदि ये गुण या लक्षण किसी भी व्यक्ति में है तो वह धार्मिक है। मनुष्य बिना सिखाये अपने आप कुछ नहीं सीखता है। जबकि ईश्वर ने अन्य जीवों को कुछ स्वाभाविक ज्ञान दिया है जिससे उनका जीवन चल जावे। जैसे :- मनुष्य को बिना सिखाये न चलना आवे, न बोलना, न तैरना और न खाना आदि। जबकि हिरण का बच्चा पैदा होते ही दौड़ने लगता है, तैरने लगता है। यही बात अन्य गाय,भैंस,शेर,मछ्ली,सर्प,कीट-पतंग आदि के साथ है। अत: ईश्वर ने मनुष्य के सीखने के लिए भी तो कोई ज्ञान दिया होगा जिसे धर्म कहते है। जैसे भारत के संविधान को पढ़कर हम भारत के धर्म, कानून, व्यवस्था, अधिकार आदि को जानते है वैसे ही ईश्वरीय संविधान वेद को पढ़कर ही हम मानवता व इस ईश्वर की रचना सृष्टि को जानकर सही उन्नति को प्राप्त कर सकते है।
Reference-http://www.vedicpress.com/what-is-dharma/

No comments:

Post a Comment