fb likes

Tuesday, 12 May 2015

विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं

विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं:-


हर साल पूरी दुनिया में ऐसी विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं जो कि इन आपदाओं के शिकार हुए लोगों को न भूलने वाले जख्‍म दे जाती हैं। अगर सिर्फ भारत की ही बात करें तो देश ने सूखा, बाढ़, साइक्‍लोन और भूकंप हर तरह की आपदा का सामना किया। कौन भूल सकता है कि जून के महीने में उत्‍तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा को जिसमें हजारों लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया तो कुछ मौत को इतने करीब से देखकर अब भी सदमे में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस आपदा में लगभग पांच से दस हजार लोग मारे गये थे। इसके अलावा चक्रवाती तूफान हेलेन ने आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचाई। बंगाल की खाड़ी से उठने वाले इस तूफान के पहले प्रशासन द्वारा उठाये गये कदमों से जनहानि का सामना नहीं करना पड़ा फिर भी इसने आंध्र के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को विस्‍थापित कर दिया। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अधिक दोहन के कारण मनुष्‍य को इस प्रकार की आपदाओं का सामना करना पड़ता है वहीं दुनिया के कई देशों की भूमंडलीय परिस्थितियां ऐसी हैं कि वहां हर साल भूकंप या बाढ़ का सामना करना पड़ता है, जापान एक ऐसा देश है जो कि हर साल 150 से भी अधिक भूकंपों का सामना करता है लेकिन हम यहां बात करेंगे ऐसी आपदाओं की जिन्‍होने भारत में आम जनजीवन को प्रभावित किया।





No comments:

Post a Comment